वर्धमान में हुआ 200 कराटे खिलाड़ियों का सम्मान ,,,

विश्व ख्याति प्राप्त हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश जैन, डॉ नूतन जैन, डॉ अनुभव जैन, डॉ वन्दना जैन ने, संयुक्त रूप से इंटरनेशनल कराटे अकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर कराटे किंग शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक सैनसाई अभिषेक शर्मा से प्रशिक्षित कड़ी मेहनत से बेल्ट परिक्षा पास कर सफलता हासिल करने वाले 200 कराटे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सम्मान दिया।

डॉ मुकेश जैन ने कराटे खिलाड़ियों का जोरदार एवं दमदार प्रदर्शन देखकर जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कला को सीखने से जहाँ शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकास होता है वहीं इसके व्यायाम से बच्चों की हड्डियाँ मजबूत होती हैं और नन्हें सिपाही इस अद्भुत कला को सीखकर अपनी एवं अपनी परिवार की रक्षा के साथ ही समय आने पर देश की रक्षा भी बाखूबी कर सकेंगें।

डॉ नूतन जैन और डॉ वंदना जैन ने तो इस कला को महिलाओं की आत्मरक्षा हेतु बहुत आवश्यक बताया उन्होंने 43 वर्षों से निरन्तर कराटे खेल को बढ़ावा और पहचान देकर देश का नाम विदेशों में रोशन करने वाले कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा को साधुवाद दिया तथा प्रशिक्षक अभिषेक शर्मा द्वारा पिता के कार्यों को जिम्मेदारी से आगे बढ़ाने पर पीट थपथपा कर आशीर्वाद दिया।

वर्धमान हस्पताल में हुए इस विशाल सम्मान समारोह कार्यक्रम में आर्यपुरी अकेडमी के साथ ही गांधी कालोनी, द्वारिका सिटी,न्यू मण्डी ब्रांच के 200 खिलाड़ियों ने जैपनीज काता तकनीक का सफ़ल प्रदर्शन कर येलो,आँरेज, ग्रीन, पर्पल, ब्राउन बेल्ट परिक्षा पास कर जीत हासिल की वहीं कम उम्र के खिलाड़ियों ने भी सीनियर खिलाड़ियों के साथ ही ब्लैक बेल्ट की कड़ी परीक्षा पास कर मार्शल आर्ट्स कराटे के ऐ ग्रेड खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया इस विशाल सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुज़फ्फ़रनगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेन्द्र गोयल, डॉ रिचा गर्ग,वीना शर्मा, आदि मौजूद रहे।







