यूरोप में वेदप्रकाश के जांबाज कराटे खिलाड़ी सार्थक का हुआ चयन ,,,
वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में दिखा रहा है जलवा,,,

विश्व ख्याति प्राप्त वेदप्रकाश शर्मा से प्रक्षिशित भारत देश से एक मात्र खिलाड़ी सार्थक आर्य का चयन यूरोप देश में 23 से 29 जून तक होने वाली वर्ल्ड कराटे फेडरेशन द्वारा कराटे यूथ लीक1पोरेक 2025 में होने पर पूरे देश के कराटे खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ रही है।


वहीं जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुज़फ्फ़रनगर के सचिव एवं इंटरनेशनल कराटे अकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं सैनसाई अभिषेक शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।


वेदप्रकाश ने बताया कि अब खेलों में भी खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है और सार्थक आर्य उनकी कराटे अकेडमी के टाँप 10 खिलाड़ियों में से एक है।


तथा अनेकों राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय, यूनिवर्सिटी गेम्स आदि बड़ी कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेता रहा है और अब विदेशों में भी दमदार प्रदर्शन कर भारत देश का नाम रोशन कर रहा है।

अकेडमी के प्रशिक्षक अभिषेक शर्मा ने बताया कि उनकी अकेडमी के होनहार खिलाड़ी सार्थक ने कराटे चैंपियनशिप से पहले जापान के दिग्गज प्रशिक्षकों से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट आदि सीनियर कराटे खिलाड़ी भी उनके साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

जांबाज खिलाड़ी सार्थक 2 जौलाई को भारत देश लोटेंगे।







