कराटे किंग वेदप्रकाश ने दी शाबाशी
——————————————–
मुजफ्फरनगर, विश्व ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल कराटे अकेडमी इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा के जांबाज शिष्य अयान ने मात्र 15 सेंकिड में 35 क्लेप पुश अप लगाकर बुक आँफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

वेदप्रकाश शर्मा के सुपुत्र कराटे प्रशिक्षक सैंनसाई अभिषेक शर्मा ने बताया कि मेरे पिता श्री वेदप्रकाश शर्मा जी ने अपने जीवन काल के स्वर्णिम 43 साल मार्शल आर्ट्स कराटे खेल को बढ़ावा देने के लिए लगा दिए जोकि आज हम उसी परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

हमारी आर्यपुरी स्थित कराटे अकेडमी पर कराटे खिलाड़ियों को जैपनीज एडवांस तकनीक के विशेष प्रशिक्षण के साथ ही छोटे बच्चों एवं लड़कियों को आधुनिकतम व्यायाम और आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाते हैं वहीं ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत कराई जाती है और यह उसी का परिणाम है।

आज हमारी कराटे अकेडमी के होनहार खिलाड़ी दमदार कराटे प्रदर्शन करके राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय एवं साउथ एशिया कराटे कप जीतकर विश्व स्तर पर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश एवं भारत देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

सैंनसाई अभिषेक शर्मा ने बताया कि हाल ही में अकेडमी के सीनियर ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी सार्थक आर्य ने यूरोप में वर्ल्ड कराटे लीक में जबरदस्त प्रदर्शन किया था वहीं ब्लैक बेल्ट अयान ने 15 सेंकिड में 35 क्लेप पुश अप लगाकर वर्ल्ड बुक आँफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
सीनियर खिलाड़ी अयान की इस बड़ी उपलब्धि पर डायरेक्टर वेदप्रकाश शर्मा एवं कोच अभिषेक शर्मा ने अयान को शाबाशी देते हुए आर्यपुरी स्थित कराटे अकेडमी पर पदक एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।






