मुजफ्फरनगर, श्री वैश्य कुटुंब सेवा समिति जनपद मुजफ्फरनगर की महिला इकाई के तत्वावधान में तीज महोत्सव बड़े हर्षोल्लाश के साथ स्थानीय न्यू दावत पार्टी हॉल, लिंक रोड में मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परम आदरणीय माननीया सुशीला अग्रवाल जी (पूर्व विधायिका एवं संरक्षक) एवं माननीया डॉ. प्रेरणा मित्तल जी (प्रिंसिपल श्री राम ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस एवं प्रदेश सचिव) का सानिध्य प्राप्त हुआ। अतिथियों का सदस्यों द्वारा पटका व माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें सुंदर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

आयोजन में संस्था की मुख्य इकाई की तरफ से सभी बहनों को तीज उपहार दिए गए।
स्वागत गेट पर सभी को चंदन टीका, पुष्प वर्षा, हाथ में घुंघरू की मौली और मेहंदी की कीप देकर अभिनंदन किया गया।

बड़े सुंदर अंदाज से गेम्स द्वारा 45 साल तक की महिलाओं में से तीज क्वीन एवं 45 से अधिक उम्र की महिलाओं में से तीज महारानी का चयन किया गया व उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हस्त सज्जित झूला प्रतियोगिता की गई जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
तीज तंबोला बड़े सुंदर अंदाज से आयोजित किया गया।
आयोजन में डुएट नृत्य, अनेकों गेम, विशेष तीज झूला, ढेर सारे सरप्राइज प्रश्न एवं समयबद्धता पुरस्कार द्वारा सम्मान आकर्षण बना रहा।

मुख्य अतिथिगण द्वारा प्रमुख रूप से यह संदेश दिया गया कि तीज पर जिस प्रकार हम अपने को सभी श्रृंगार से सजाते हैं इस प्रकार से जीवन की प्रत्येक व्यवस्था को हमें सुव्यवस्थित रूप देकर चलना चाहिए।
सभी ने एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हुए खूब आनंद लिया। भोजन उपरांत कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
आयोजन मैं सभी व्यवस्थाएं श्रीमती सुरभि सिंघल, श्रीमती प्राची सिंघल एवं श्रीमती योगिता गर्ग ने संभाली तो वही कार्यक्रम को रोचक बनाने में श्रीमती तनु श्री बंसल एवं श्रीमती तनु गर्ग जी ने अपनी पूरी मनोशक्ति का प्रयोग किया।
अनंत शुभेच्छाओं के साथ…..*
*भवदीय,*
कार्यकारिणी महिला शक्ति 2025
*श्री वैश्य कुटुंब सेवा समिति जनपद* *मुजफ्फरनगर*






