मुकेश नाइट 2025 हरियाणा में वेदप्रकाश /प्रिया पौडवाल सम्मानित
———————————————

विश्व ख्याति प्राप्त जिला मुज़फ्फ़रनगर के जाने-माने कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा एवं रुड़की की मशहूर गायिका प्रिया पौडवाल ने हरियाणा प्रदेश के नरवाना में आयोजित “मुकेश नाइट 2025”
राष्ट्रीय स्तरीय गायन कार्यक्रम में मुकेश लता का गीत “किसी राह में किसी मोड़ पर” गाकर अपनी शानदार मधुर एवं दमदार गायन प्रस्तुति से दर्शकों को लुभाने के साथ ही भरपूर तालियां बटोरी।

इस विशाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के प्रतिनिधि उनके सुपुत्र करण प्रताप बेदी पधारे वशिष्ठ अतिथि पूर्व लोकसभा सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल रही।

विशेष आकर्षण सेलिब्रिटी सिंगर्स श्री एसएस प्रसाद रिटायर्ड आईएएस श्री रोशन लाल रिटायर्ड आईएएस ने मधुर गीत गाकर समां बांध दिया।

यह भव्य आयोजन हरियाणा प्रदेश के जींद नरवाना में पिछले 24 वर्षों से निरन्तर बुलंदियों को छू रही संस्था “मुकेश यादगार समिति”(रजि0) के अध्यक्ष डॉ एसके0 सिंगला एवं महासचिव श्री अवधेश शर्मा जी द्वारा स्वर्गीय मुकेश जी की याद में किया जाता है तथा भारत देश के अनेकों राज्यों से चयनित सुपर स्टार गायक कलाकारों द्वारा महान् गायक स्वर्गीय मुकेश माथुर जी के गीतों को गाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

“मुकेश यादगार समिति” द्वारा दूरदराज अनेकों राज्यों से आए गायक कलाकारों को रहने खाने की व्यवस्था के साथ ही मोमेंटो कैश प्राइज आदि उच्च स्तरीय सम्मान दिया गया तथा इस बार “मुकेश नाइट 2025” के लिए मुज़फ्फ़रनगर के जाने-माने कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा एवं रूड़की से प्रिया पौडवाल को भी चयनित कर उच्च स्तरीय सम्मान दिया गया।






