वैश्य कुटुम्ब की पारिवारिक धार्मिक रोमांचक यात्रा हुई सम्पन्न
️ *मेरा गाँव मेरा देश, सोनीपत* ️
*एवं कुरुक्षेत्र भ्रमण*

श्री वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति (रजि.) द्वारा महाभारत कालीन धर्मभूमि कुरुक्षेत्र के अनेको स्थान के भ्रमण व हरियाणा टूरिज्म के मेरा गांव मेरा देश रिजॉर्ट के पारिवारिक यात्रा का आयोजन 24 अगस्त 2025 रविवार में ASJ ग्रैंड प्लाजा मॉल भोपा रोड से किया गया।

यात्रा प्रारंभ पर श्री प्रवीण गुप्ता जी व श्री कमल गोयल जी (यात्रा संयोजक) द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया।

तत्पश्चात जिला महामंत्री श्री शैलेंद्र कर्णवाल जी द्वारा सभी का स्वागत, पूरे टूर की रूपरेखा व सभी सदस्यों के परिचय से अवगत कराया गया।

इसके पश्चात भजन की श्रृंखला पूरे बस में चली, जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसी दौरान प्रातः सबसे पहले समय पर आने वाले 04 परिवारों को सम्मानित किया गया। व बस में सुंदर जलपान, पानी व कोल्ड ड्रिंक वितरित की गई। प्रत्येक भजन सुनाने वाले साथी को सम्मानित करते रहे।

इसके पश्चात श्रीमती सुरभि सिंघल, श्रीमती आयना मित्तल एवं श्रीमती नीना गोयल जी ने सुंदर सरप्राइज प्रश्न से बस में रौचकता बनाई। प्रत्येक सरप्राइज प्रश्न पर सबको पुरस्कृत किया गया व सुंदर गेम खिलाने पर तीनों आयोजको को सम्मानित किया गया।

करनाल के एक वृहद होटल में सुबह का गरमा गरम नाश्ता ☕ प्रातः 8 बजे के करीब सभी ने लिया और खूब फोटो खींचे।

कुरुक्षेत्र में प्रवेश करने के पश्चात *मां भद्रकाली का मंदिर (शक्तिपीठ), जहां संगठन की महिला शक्ति द्वारा मां को बड़ी चुनरी उढाई गई, शनिदेव जी के मंदिर दर्शन कर सभी ने ब्रह्म सरोवर में खूब आनंद लिया और द्रौपदी कूप भी देखा। कुरुक्षेत्र में गीता के उपदेश जहां हुए थे ऐसा स्थान ज्योतिसर पर सभी ने दर्शन कर धर्मलाभ कमाया। दोपहर का भोजन करनाल में ही स्वादिष्ट और सात्विक रूप से सभी ने ग्रहण किया।
अब हम मेरा गांव मेरा देश – सोनीपत की ओर कूच करते हुए तंबोला गेम का आनंद लेने लगे। यह गेम श्रीमती संध्या गुप्ता, श्रीमती सुरभि सिंघल एवं श्रीमती नीना गोयल जी ने खूब बढ़िया से खिलाया। सभी को पुरस्कृत भी किया गया। उसके पश्चात तोलमोल के बोल गेम से श्री सौरभ मित्तल जी ने बड़े नए अंदाज में सभी को बांधे रखा। सभी गेम खिलाने वाले आयोजकों को पटका पहनाकर सम्मानित करते रहे।
मेरा गांव मेरा देश में द्वार पर बहुत सुंदर स्वागत किया गया व सभी को टीका करके प्रवेश कराया गया। सभी ने शाम का नाश्ता, कच्चा भोजन, चाट पताशे और रात्रि भोजन का आनंद लिया।
साथ ही साथ ही वाटर पार्क, ♂️ जिपलाइन, वोटिंग, ट्रैक्टर राइट, कैमल राइड, मिनी जू, ज्वाइंट व्हील, टॉय ट्रेन, इंडोर गेम, आउटडोर गेम, कमांडो एक्टिविटीज, स्कूल ब्रिज, सर्कस, पोपट शो, चरखा, मेहंदी, चुनरिया जेल, लाइव डीजे, रिंग गेम, एयर गन, शूटिंग बास्केट, गेम आदि का आनंद बनते बन रहा था।
रात्रि में वापस आते वक्त इस सुंदर टूर के संयोजक श्री प्रवीण गुप्ता जी एवं श्री कमल गोयल जी को चुनरी उढाकर विशेष सम्मानित* किया गया।
टूर का नेतृत्व प्रदेश संयोजक श्री पवन सिंघल जी ने किया व पूरे टूर की व्यवस्थाएं जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज मित्तल जी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय गर्ग जी एवं जिला महामंत्री श्री शैलेंद्र कर्णवाल जी ने निभाई।
टूर को श्री निखिल गुप्ता जी, श्री राकेश जैन जी, डॉक्टर विपिन गुप्ता जी, श्री किशोर जैन जी, श्री मनोज गुप्ता जी, श्री विनीत गर्ग जी, श्री जितेंद्र गुप्ता जी एवं श्री सौरभ मित्तल जी का खूब बढ़-चढ़कर सहयोग प्राप्त हुआ। सभी ने टूर की समीक्षा करते हुए टूर को बहुत अधिक सफल बताया।
भवदीय : टीम वैश्य कुटुंब।
जनपद मुजफ्फरनगर ।
टूर की लगभग 400 फोटो संगठन के फेसबुक पेज श्री वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति पर उपलब्ध रहेगी।
टूर की प्रमुख फोटोस के साथ एक वीडियो भी प्रसारित किया जाएगा।






