स्लिप डिस्क से पीड़ित हिमांशु ने बना डाली शानदार बाँड़ी / अभिभावकों ने व्यक्त किया अल्फा वारियर्स जिम आँनर तुषार शर्मा का आभार
———————————————

मुजफ्फरनगर, पांच वर्षों तक स्लिप डिक्स कमर दर्द से परेशान मुज़फ्फ़रनगर आर्यपुरी निवासी हिमांशु मित्तल को डाक्टरों ने कूदना, भागना, तथा वज़न उठाने के लिए बिल्कुल मना कर दिया था यहां तक कि हिमांशु को लम्बे समय तक बेडरेस्ट की सलाह दी थी जिससे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हिमांशु अपनी नौकरी भी नहीं कर पा रहा था तथा पेन किलर दवाईयां लेकर जीवन को बोझ समझकर व्यतित कर रहा था फिर उसके एक शुभचिंतक ने अल्फा वारियर्स जिम आँनर तुषार शर्मा से मिलने की सलाह दी।

तुषार शर्मा से मुलाकात कर हिमांशु अत्यंत प्रभावित हुआ और बिना देरी किए उसने जिम ज्वॉइन कर लिया तथा जिम आँनर फिटनेस एक्सपर्ट तुषार शर्मा के कुशल नेतृत्व में डेढ़ वर्ष में एडवांस तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर पेन किलर दवाईयों को अलविदा कहने के साथ ही शादीशुदा हिमांशु मित्तल ने बिमारी के दौरान बेडरेस्ट से बढा वज़न ही कम नहीं किया बल्कि सुन्दर,शानदार,सौष्ठव शरीर बना कर आजकल के युवाओं को चुनौती दे डाली तथा सभी रिश्तेदारों एवं दोस्तों को आश्चर्य चकित कर दिया।
अवगत हो कि अल्फा वारियर्स जिम इंस्ट्रक्टर तुषार शर्मा विश्व ख्याति प्राप्त कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा के सुपुत्र हैं और अपने पिता की तरह ही प्रत्येक समस्या को चुनौती देकर समाज सेवा की भावना से अपने प्रोफेशन को करते हुए अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं।




