मिशन शक्ति कार्यक्रम में कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं कोच अभिषेक शर्मा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर,,,
—————————————–

मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में लोकप्रिय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय वर्मा जी के आदेशा अनुसार एसपी क्राइम श्रीमती इंदू सिद्धार्थ ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्कूलों की छात्राओं को आमंत्रित किया और कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा के कुशल निर्देशन में उनके सुपुत्र कराटे प्रशिक्षक सैंनसाई अभिषेक शर्मा ने छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए।

इस अवसर पर शिहान वेदप्रकाश के जांबाज ब्लैक बेल्ट एवं कलर बेल्ट्स गर्ल्स खिलाड़ियों ने शितो रियो स्टाइल में जैपनीज एडवांस तकनीक का दमदार प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय वर्मा एवं एसपी अपराध श्रीमती इंदू सिद्धार्थ ने इंटरनेशनल कराटे अकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर वेदप्रकाश शर्मा एवं कराटे प्रशिक्षक सैंनसाई अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया तथा मिशन शक्ति कार्यक्रम पूरे जिले में चलाने एवं समाज को भय मुक्त करने की घोषणा की।
इस अवसर समाज सेविका श्री मति बीना शर्मा मौजूद रहीं।







